31अक्तूबर तक बन जाएगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मुख्य कैरिज वे 31 मार्च, 2021 तथा सम्पूर्ण प्रोजेक्ट 31 अक्टूबर, 2021 तक पूरा हो जायेगा, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की एक साइड 28 फरवरी, 2022 तक दोनों साइड 30 अप्रैल, 2022 तकआवागमन हेतु चालू हो जायेगा । बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट का सम्पूर्ण कार्य 30 दिसम्बर, 2022 तक पूरा हो जायेगा। गोरखपुर-आजमगढ़़ लिंक एस्सप्रेस-वे का मेन कैरिज वे माह अप्रैल, 2022 तक तथा सम्पूर्ण प्रोजेक्ट माह दिसम्बर, 2022 तक पूरा हो जायेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए भूमि क्रय करने की कार्यवाही प्रारंभ, माह जून, 2021 तक जरूरी भूमि की व्यवस्था कर ली जायेगी। एक्सप्रेस-वे को आवागमन हेतु चालू करने के साथ ही पब्लिक यूटिलिटी, पेट्रोल पम्प, रेस्टोरेन्ट आदि की भी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा