825 विकास खण्डों में चलेगा किसान सम्मान मिशन

 


प्रदेश सरकार द्वारा 06 जनवरी से किसान सम्मान मिशन चलाया जायेगा। किसान सम्मान मिशन 825 विकास खण्डों में चलाया जायेगा। किसान सम्मान मिशन में किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा तथा उनको लाभान्वित भी कराया जायेगा। प्रथम चरण में 06 जनवरी 2021 को 350 विकास खण्डों पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इसके बाद शेष विकासखण्डों में अलग-अलग तिथियों में अभियान चलाया जायेगा। जिसमें किसानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को किसान भाईयों कों अवगत कराकर उन्हें लाभान्वित भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास में किसानों को नई खेती नये प्रकार के आय के संसाधन हेतु प्रेरित करते हुए कृषि के उन्नत किस्मों से कृषि की उन्नत तरीकों से उन्हें अवगत भी कराया जायेगा।

 प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अभी तक 525 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से गेहूॅ और धान खरीद कर उन्हें लगभग 60 हजार करोड़ रूपये सीधे उनके खाते में स्थानान्तरित किया गया है। यह प्रक्रिया जारी है और किसानों को प्रदेश सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जो खरीददारी की जा रही है, वो समाप्त नहीं किया जायेगा। इस वर्ष मक्का को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य में सम्मिलित कर लिया गया है और एमएसपी के अन्तर्गत मक्का की भी खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा धान क्रय के संबंध में समीक्षा की गयी है तथा निर्देश दिये है कि मण्डलायुक्त तथा जिलाधिकारी स्वयं अथवा अधीनस्थ अधिकारी धान, मक्का तथा मूंगफली क्रय केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करे। किसानों को धान, मूंगफली व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाये। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा