देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी


देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है, तो वहीं कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही और शीतलहर चल रही है।इसकी वजह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में रुक रुक कर बर्फबारी हो रही है।मौसम विभाग ने बताया है कि उत्‍तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर इलाकों में न्‍यूनमम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरी राजस्‍थान में सोमवार से शीतलहर चल सकती है, 4 दिन तक ऐसा ही मौस रहेगा।रविवार को महाराष्‍ट्र, गोवा, गुजरात, और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 10 जनवरी से पर्वतीय राज्यों में बल्कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भी शीत लहर चलेगी।एक सप्ताह तक यह दौर जारी रहेगा, क्योंकि इस दौरान उत्तर भारत के पहाड़ों पर किसी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना नहीं है।

10 से 20 जनवरी के बीच इन सभी राज्यों में न्यूनतम तापमान फिर से गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।कई इलाकों में तापमान के 4 डिग्री के करीब पहुंचने की आशंका है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा