बर्ड फ्लू के खौफ में नॉनवेज ईटर्स ने बढ़ाये मछली के दाम

 

बर्ड फ्लू के खौफ में नॉनवेज ईटर्स के लिए मछली बनी अच्‍छी विकल्‍प, डिमांड ने बढ़ाए दाम ,बर्ड फ्लू Alert In UP : मछलियों के दाम एक सप्ताह में 10 से 20 रुपये तक बढ़े। Bird Flu Alert In UP मछलियों के दाम एक सप्ताह में 10 से 20 रुपये तक बढ़े। करई मछली डेढ़ सौ रुपये से बढ़कर 160 रुपये मिल रही है। इसी तरह रोहू , मांगुर, पत्थरचटा बजरिया रोहू सोल आदि मछलियों के दाम भी बढ़े। डॉक्‍टर बोले मछली खाने के कई फायदे। Bird Flu Alert in UP : सर्दियों में अंडा और मुर्गा की बिक्री बढ़ जाती है, लेकिन बर्ड फ्लू के चलते शौकीन इससे परहेज करने लगे हैं और मछली खूब बिक रही है। डिमांड बढ़ने से दाम भी बढ़ गए हैं। करई मछली डेढ़ सौ रुपये से बढ़कर 160 रुपये मिल रही है। इसी तरह पत्थरचटा, बजरिया, रोहू, सोल आदि मछलियों के दाम भी बढ़े हुए चल रहे हैं। शहर में लोग पहले रोज 60 हजार अंडे खा रहे थे, जो दो सप्ताह के अंदर घटकर 40 हजार पर आ गए। बर्ड फ्लू की वजह से अंडे के साथ ही चिकन के दाम भी गिरे हैं, लेकिन मछली की डिमांड बढऩे के साथ ही दाम चढ़ गए हैं। शहर में मछली विक्रेताओं की कुछ जगहों पर ही दुकानें हैं। दुकानदार कहते हैं कि आजकल ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। कहते हैं कि पिछले कुछ दिन से कारोबार में तेजी आई है। दाम भी पहले से बढ़े हैं। सभी मछलियों के दाम एक सप्ताह में 10 से 20 रुपये तक बढ़े हैं। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा