तीन फरवरी से मिलेगी जबरदस्त ठंड से राहत

 


तीन फरवरी से नरम होंगे ठंड के तेवर, कोहरे का कहर भी होगा कम, ठंड से ठिठुरते लोगों के लिए राहत की खबर है। बीते दो सप्ताह से हाड़ कपाने वाली ठंड के तेवर ढीले होंगे। तीन फरवरी से पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली उत्तरी पश्चिमी हवाओं का रुख बदलेगा। पूर्वी हवाएं चलना शुरू होंगी जिससे गलन वाली ठंड से छुटकारा मिलेगा। यानी अब हाड़ कपाती ठंड विदा होने को है। कोहरे का कहर भी कम होगा, जिससे धूप जल्दी निकलेगी और इससे तापमान में भी उत्तरोत्तर वृद्धि होगी।कहावत भी है कि सकट के बाद ठंड का असर कम होने लगता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी ऐसा ही संकेत दे रहा है। बीते दो सप्ताह से राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के ज्यादातर जिले जबरदस्त ठंड की चपेट में हैं। 12 बजे के धूप निकल रही है, लेकिन धूप में गर्मी नहीं है। जिसके चलते दिन बेहद ठंडे हो रहे हैं। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक  बताते हैं कि ठंड का यह दौर अब थम जाएगा। अगले दो-तीन दिन मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आज  रविवार को कोहरा  होगा और दिन की शुरुआत अपेक्षाकृत जल्दी होगी। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी और लोगों को जबरदस्त ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा