मिलिए हरदोई के डॉक्टर साहब से

 


उत्तर प्रदेश के हरदोई में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बदहाल है। यहां डॉक्टर की कुर्सी पर कुत्ते बैठे रहते हैं। इलाज कराने गए लोगों का सामना कुत्तों से होता है, जबकि डॉक्टर मौके से नदारद रहते हैं। घटना बीती रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी की है, जहां इमरजेंसी में इलाज के लिए गए मरीजों का सामना डॉक्टर की सीट पर बैठे कुत्ते से हुआ। तीमारदारों ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाया और उच्चाधिकारियों को भेज दिया। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे की पोल खुल गई है। वहीं सीएमओ ने जिम्मेदारों पर कार्यवाही की बात कही है।  

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा