प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्पित

प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 2.32 करोड़ किसानों को 04 हजार करोड़ रूपये की धनराशि उनके खातों में स्थानान्तरित की गयी है। प्रदेश सरकार द्वारा 1,15,000 हजार करोड़ रूपये का गन्ना भुगतान भी किया गया है। अभी तक 547.44 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। अभी तक 9,05,930.40 कु0 मक्का किसानों से खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को प्रदेश सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जो खरीददारी की जा रही है, वो समाप्त नहीं किया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश दिये है कि मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी स्वयं अथवा अधीनस्थ अधिकारी धान, मक्का तथा मूंगफली क्रय केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करे। किसानों को धान, मूंगफली व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाये। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा