ई-अटेडेंस से खुली लखनऊ नगर निगम की पोल


 लखनऊ नगर निगम, ऑफिस सुबह 10 बजे का पर शाम को पांच बजे के बाद पहुंच रहे कर्मचारी, पोल ।  नवाबों के शहर लखनऊ में एप से हाजिरी (अटेंडेंस) की व्यवस्था लागू होने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों की पोल खुलने लगी है। ज्यादातर कर्मचारियों की समय से ऑफिस न पहुंचने की आदत अब सबके सामने है। ऑफिस सुबह दस बजे पहुंचना है, मगर बहुत से कर्मचारी दोपहर बाद और कई तो शाम पांच बजे के बाद ऑफिस आ रहे हैं। सुबह आने वाले कर्मचारी भी 10 बजे के बाद ही ऑफिस पहुंचते हैं। सख्ती के बाद भी अभी करीब 200 कर्मचारी एप से हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। कार्यदायी एजेंसी से तैनात कर्मचारियों को छोड़कर नगर निगम में करीब चार हजार नियमित कर्मचारी-अधिकारी हैं। उनमें से सफाई कर्मियों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एप से हाजिरी लगाने से छूट दी गई है। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा