गुरु गोविंद सिंह ठहरे थे लखनऊ के यहियागंज गुरुद्वारा में


गुरु गोविंद सिंह ठहरे थे लखनऊ के यहियागंज गुरुद्वारा में, हस्त लिखित गुरु ग्रंथ साहिब भी है मौजूद, लखनऊ, अयोध्या में श्रीराम के दर्शन व श्रीराम जन्म भूमि की रक्षा के लिए सिखों के 10वें व अंतिम गुरु गोविंद सिंह पटना से अयोध्या आए थे। उसी दौरान उनका राजधानी  लखनऊ में आना बताया जाता है। सिख धर्म के जानकार व साहित्यकार डा.एसपी सिंह ने बताया कि 10वें गुरु गोविंद सिंह श्रीराम जन्म भूमि की रक्षा के लिए अयोध्या गए थे और वहां उन्होंने दर्शन के बाद बंदरों को चने भी खिलाए थे। गुरुद्वारा ब्रह्माकुंड में रखे दस्तावेज व तस्वीरें उनके आने की बात कहती हैं। गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव 20 जनवरी को मनाया जाता है। राजधानी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा यहियागंज में प्रकाशोत्सव का विशेष महत्व है। यहां गुरु गोविंद सिंह साहिब ठहरे थे। बिहार के पटना साहिब में जन्मे गुरु गोविंद सिंह 1672 में छह वर्ष की आयु में अपनी माता माता गुजरी और मामा कृपाल जी महाराज के साथ आनंदपुर साहिब से पटना साहिब जाते समय दो महीने 13 दिन गुरुद्वारा यहियागंज में ठहरे थे। यहीं नहीं इसी स्थान पर गुरु तेग बहादुर जी महाराज 1670 यहां आए थे और तीन दिन तक रुके थे। गुरु गोविंद सिंह द्वारा हस्त लिखित गुरु ग्रंथ साहिब भी गुरुद्वारे में मौजूद है। हुक्मनामे भी गुरुद्वारे की शोभा बढ़ा रहे हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा