जनपद बाराबंकी के सिरौली गौसपुर तथा सूरतगंज के धान क्रय केन्द्र के विपणन निरीक्षक को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद बाराबंकी के सिरौली गौसपुर के विपणन निरीक्षक  तेजभान सिंह तथा सूरतगंज के  विवेकानंद सिंह को धान क्रय केन्द्र पर कार्य में शिथिलता बरतने, शासनादेशों व उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के विपरीत मनमाने ढंग से कार्य करने एवं शासन की धान खरीद जैसी महत्वपूर्ण योजना को बाधित करने के सम्बंध में प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है। यह जानकारी अयोध्या संभाग अयोध्या के सम्भागीय खाद्य नियंत्रक श्री सतेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि गत 07 जनवरी, 2021 को राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 श्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी’ द्वारा उप जिलाधिकारी सिरौली गौसपुर जिला खाद्य विपणन अधिकारी बाराबंकी के साथ केन्द्र सिरौली गौसपुर तथा सूरतगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र पर कृषकों द्वारा बताया गया कि केन्द्र पर काफी दिनों से धान लेकर खड़े हैं, परन्तु तौल अभी तक नहीं हो पायी है। इसके अतिरिक्त केन्द्र पर कुछ छोटे कृषकों की धान लदी ट्रालियां जिस पर 20 से 25 कुन्तल धान है, पिछले 10 से 20 दिनों से केन्द्र पर लगी हुई है, उनके धान की तौल अभी तक नहीं करायी गयी हे। राज्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन क्रय पंजिका से जिन किसानों का धान खरीदा गया था, उनको रैण्डम आधार पर पंजीकरण में अंकित मो0 नं0 से वार्ता की गयी। कुछ कृषकों द्वारा धान क्रय करना स्वीकार किया गया, किन्तु तौल की मात्रा में अन्तर बताया गया। कुछ कृषकों द्वारा धान की तौल करना स्वीकार नहीं किया गया।

सम्भागीय खाद्य नियंत्रक ने बताया कि दोनों  विपणन निरीक्षक केन्द्र पर क्रय कार्य में शिथिलता बरती गयी है एवं शासनादेशों व उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के विपरीत मनमाने ढंग से कार्य करते हुए शासन की धान खरीद जैसी महत्वपूर्ण योजना को बाधित करते हुए किसानों को वांछित लाभ से वंचित किया गया है। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा