जनपद बस्ती में तिलकपुर शिव मंदिर कि लिए रू0 10.28 लाख की स्वीकृति


 प्रदेश सरकार ने जनपद बस्ती में तिलकपुर शिव मंदिर विकास खण्ड कप्तानगंज के पर्यटन विकास कार्य के लिए तृतीय किश्त के रूप में रू0 10 लाख 28 हजार की वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर दी है। विभाग द्वारा जारी शासनादेश में कार्यदायी संस्था को कार्यों की गुणवत्ता उच्चकोटि की सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों का पर्यवेक्षण महानिदेशक पर्यटन द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा। अवमुक्त की जा रही धनराशि का आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार तथा नियमानुसार किया जायेगा। स्वीकृति धनराशि के सापेक्ष व्यय की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी निर्धारित प्रपत्र पर सक्षम स्तर से शासन एवं महालेखाकार प्रयागराज को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जायेगा।

प्रायोजना के लिए तृतीय किश्त की वित्तीय स्वीकृति कार्यदारी संस्था एवं पर्यटन निदेशालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना/विवरण के आधार पर प्रदान की जा रही है। यदि परियोजना के मानक के सम्बन्ध में कोई सूचना गलत पायी जाती है। तो इसका पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था एवं पर्यटन निदेशालय एवं क्षेत्रिय अधिकारियों का होगा। अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष वास्तविक रूप से व्यय की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र/कार्य की गुणवत्ता एवं फोटोग्राफ्स आदि सक्षम स्तर से प्राप्त कर शासन को उपलब्ध कराया जायेगा। महानिदेशक पर्यटन द्वारा कार्य पूर्ण होने के उपरान्त कार्यदायी संस्था से सम्पे्रक्षित लेखे आवश्य प्राप्त कर लिया जाये।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा