कोविड-19 से होने वाली मौतों में लगातार गिरावट

 भारत ने पिछले 10 दिनों में प्रतिदिन 150 से कम मौतें दर्ज कर कोविड-19 के खिलाफ जंग में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पिछले 24 घंटों में सिर्फ 84 मौतें दर्ज की गई हैं

तत्‍काल पहचान करने और ट्रेक करने, आक्रमक और व्‍यापक परीक्षण करने के साथ-साथ मानकीकृत क्‍लीनिकल प्रबंधन प्रोटोकॉल ने मृत्‍युदर को कम रखना सुनिश्चित करने में मदद की है। इसके साथ ही प्रतिदिन सामने आने वाले पॉजिटिव मामलों की संख्‍या भी कम हुई है।   

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001I9N1.jpg

कोविड प्रबंधन एवं प्रतिक्रिया नीति के अंग रूप में केन्‍द्र सरकार का मुख्‍य ध्‍यान कोविड के कारण होने वाली मौतों की संख्‍या को कम करने पर ही नहीं, बल्कि मौतों को कम करने के साथ-साथ गुणवत्‍तापूर्ण उपचार मुहैया कर कोविड के गंभीर रोगियों की जान बचाने पर भी रहा।

केन्‍द्र और राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों की सरकारों के समन्वित प्रयासों के कारण कोविड मामलों में होने वाली मौतों को कम किया जा सका।

17 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में मौत का कोई मामला दर्ज नहीं किया। इन राज्‍यों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख (केन्‍द्रशासित), सिक्किम, राजस्थान, मेघालय, मध्यप्रदेश, जम्‍मू और कश्‍मीर, पुदुचेरी, आंध्र प्रदेश, ओडिसा और असम शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या में और कमी आई है और वह 1,48,609 पर आ गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल पॉजिटिव मामलों का 1.37 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में देश में 11,831 नये पुष्‍ट मामले दर्ज किए गए है। इसके साथ ही इस अवधि में 11,904 नये मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं।

देश के कुल सक्रिय मामलों का 81 प्रतिशत मामले 5 राज्‍यों में दर्ज किए गए हैं। दो राज्‍यों केरल और महाराष्‍ट्र में देश के कुल सक्रिय मामलों के 70 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VDJR.jpg

33 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय मामले दर्ज हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0038IS3.jpg

राष्‍ट्रीय रूख के अनुरूप ही राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों ने भी सक्रिय मामलों की संख्‍या में पर्याप्‍त गिरावट दर्ज की है।

महाराष्‍ट्र ने पिछले महीने सक्रिय मामलों में सबसे ज्‍यादा गिरावट दर्ज की, इसके बाद उत्‍तरप्रदेश का स्‍थान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004KINS.jpg

देशभर में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 24वें दिन 08 फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक 58 लाख से ज्‍यादा (58,12,362) लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

 

क्र.सं.

राज्‍य/केन्‍द्रशासित

टीकाकरण लाभार्थी

1

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

3,397

2

आंध्र प्रदेश

2,99,649

3

अरुणाचल प्रदेश

12,346

4

असम

88,585

5

बिहार

3,80,229

6

चंडीगढ़

5,645

7

छत्‍तीसगढ़

1,68,881

8

दादरा एवं नगर हवेली

1,504

9

दमन और दीव

708

10

दिल्‍ली

1,09,589

11

गोवा

8,257

12

गुजरात

4,51,002

13

हरियाणा

1,39,129

14

हिमाचल प्रदेश

54,573

15

जम्‍मू और कश्‍मीर

49,419

16

झारखंड

1,06,577

17

कर्नाटक

3,88,769

18

केरल

2,92,342

19

लद्दाख

1,987

20

लक्षद्वीप

839

21

मध्‍यप्रदेश

3,42,016

22

महाराष्‍ट्र

4,73,480

23

मणिपुर

8,334

24

मेघालय

6,859

25

मिजोरम

10,937

26

नगालैंड

4,535

27

ओडिसा

2,76,323

28

पुदुचेरी

3,532

29

पंजाब

76,430

30

राजस्‍थान

4,60,994

31

सिक्किम

5,372

32

तमिलनाडु

1,66,408

33

तेलंगाना

2,09,104

34

त्रिपुरा

40,405

35

उत्‍तर प्रदेश

6,73,542

36

उत्‍तराखंड

74,607

37

पश्चिम बंगाल

3,54,000

38

अन्‍य

62,057

कुल

58,12,362

 

पिछले 24 घंटों में 1,304 सत्रों में 36,804 लोगों का टीकाकरण किया गया।

टीकाकरण के अब तक 1,16,487 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

प्रतिदिन जिन लाभार्थियों को टीका लगाया जा रहा है, उनकी संख्‍या में इजाफा हो रहा है।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/f103cdee-394d-4938-be00-40ec999cff5b64JO.jpg

देश में इस समय स्‍वस्‍थ हो चुके रोगियों की संख्‍या 1.05 करोड़ से ज्‍यादा (1,05,34,505) हो गई है। सक्रिय मामलों और स्‍वस्‍थ हुए रोगियों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह अब 10,385,896 हो गया है। स्‍वस्‍थ होने की दर 97.20 प्रतिशत है।

स्‍वस्‍थ हुए कुल नये मामलों में से 80.53 प्रतिशत 6 राज्‍यों में दर्ज किए गए हैं। केरल में सबसे अधिक (5,948) रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं, महाराष्‍ट्र में यह संख्‍या (1,622) और उत्‍तर प्रदेश में (670) हैं।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00645DL.jpg

 

नये मामलों में से 85.85 प्रतिशत मामले 6 राज्‍यों में दर्ज हुए हैं

केरल ने प्रतिदिन सबसे अधिक 6,075 नये मामले दर्ज किए है। महाराष्‍ट्र में 2,673 और कर्नाटक में 487 नये मामले दर्ज किए है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00771QY.jpg

 

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कारण 84 रोगियों की मौत हुई हैं। इनमें से 79.76 प्रतिशत मौतें छह राज्‍यों में हुई हैं।

महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 30 मौतें और केरल में 19 मौतें प्रतिदिन दर्ज हुई है। 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008YST7.jpg

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा