अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

 


अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और इससे सटे उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ पूर्वी और इससे सटे मध्य भारत के कुछ भागों में पहुँच रही हैं। इन हवाओं के कारण दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और बिहार में कुछ स्थानों पर जबकि झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी नागालैंड में भी वर्षा के आसार हैं। उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा