करवट बदल रहा है मौसम।

 


अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के पहाड़ों पर जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बादल छाने और गरज के साथ हल्की वर्षा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। देश के बाकी सभी हिस्सों में मौसम मुख्य तहत साफ और शुष्क रहने की संभावना है। बिहार में हवाओं का रुख उत्तरी दिशा से बना रहेगा जिसके चलते आगामी 24 घंटों के दौरान बिहार में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे और लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा। उत्तर भारत में बने मौसमी सिस्टम पूर्वी दिशा में आगे बढ़ हैं जिसके कारण आगामी 24 घंटों के बाद पश्चिमी राजस्थान में हवाएं फिर से उत्तर दिशा से आने लगेंगी इससे हम उम्मीद कर रहे हैं कि 4 फरवरी से राजस्थान के पश्चिमी भागों में गंगानगर से लेकर बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर तक तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। मध्य और दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम में कोई विशेष बदलाव के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा