'गाजर या चाबुक'

सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'


नार्वे में किसानी,

गौशालाओं और सुअर के बाड़ों पर 

सुधार जारी है।

क्या जरूरी है:

नियंत्रण के लिए,  जानवर के लिए

गाजर या चाबुक?


जब इन्वेस्ट अधिक और इनकम कम

(निवेश से अधिक उधार/लोन) हो,

कम से कम पर्यावरण प्रदूषण घटे

इसलिये नार्वे में कृषि में 60 प्रतिशत निवेश

और 2034 तक किसानों के फार्म हाउस का 

पुनःनिर्माण होगा।

थोक और रिटेल की तरह।

आज के थोक कल रिटेल हो जायेंगे।

किसान स्वयं इसका नेतृत्व करते रहेंगे।


जैसे स्विट्जरलैंड के किसानों को

जो सब्सिडी दी जाती है 

पशुओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए 

काफी है।


भारत में अबुल कलाम चाहिये

जो राष्ट्रपति बनते ही पक्षियों के लिए 

द्वार खोलते हैं और

अपनी चारदीवारी के ऊपर लगे शीशे के काँच

और कंटीली तार हटाते हैं

ताकि पक्षी मुंडेर पर बैठते घायल न हो जाये।


नार्वे में मंत्री गलत पार्किंग होने पर 

सरकारी गाड़ी का चालान अपनी वेतन से भरता है।


हम किससे पूछकर सार्वजनिक सड़कों को

जो कर /टैक्स दाताओं के 

पैसे से बनी है, उसे तोड़ रहे हैं?

क्या दुश्मन कहे जाने वाले देश चीन की कीलें? 

अपने नागरिकों के लिए

सड़क पर गैरकानूनी बो/लगा रहे है?

दुश्मन देश का काम आसान कर रहे हैं।


क्या विकास के लिए चाहिए,

राजनैतिक प्रदूषण?

जब हम अपने बच्चों को सताते है?

पड़ोसी आकर आपके बच्चों को बचाते हैं?

यह बाहरी हस्तक्षेप है या सुरक्षा?


म्यामांर/बर्मा में सैनिक हस्तक्षेप का

कौन कर रहा है स्वागत?

रूस में विपक्ष के नेता के मुकदमे में

क्यों आये थे 26 देशों के राजनैतिक पर्यवेक्षक?

विपक्षी नेता को रूस में हुई

साढ़े तीन साल की जेल?

पर रूस नहीं कर सका 

अंतराष्ट्रीय दबाव का उलंघन।

नहीं लगा सका अदालत में

26 देशों के प्रतिनिधियों पर प्रतिबन्ध?


इसराइल फिलिस्तीनियों के लिए 

पूरी दुनिया में अकेला है

जो नागरिकों के लिए कांटों की तारें लगाता है?

ट्रम्प ने की थी कोशिश की,

पर बेकार चली गयी 

क्योंकि अब सरकार बदल गयी।"

  '


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा