इफको ने किसानों को सिखाया उन्नत कृषि तकनीक


कृषक गोष्टी में किसानों को दी गयी जानकारी झांगा बाजार  विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत अथरहा के इफको कृषक सेवा केन्द्र के प्रांगण में आयोजित किसान दिवस के दौरान कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को तकनीकी  जानकारी प्रदान की गयी  ! इस दौरान किसानों को सम्बोधित करते हुए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारी समितियां कुशीनगर बृजकिशोर मिश्रा ने सहकारिता के सम्बन्ध में बिस्तृत जानकारी प्रदान किया ! उन्होंने किसानों द्वारा समिति व भूमि विकास बैंक द्वारा लिए गए ऋण के छूट के बारे विस्तार से समझाया !  इफको लखनऊ से आये डा. आर के नायक मुख्य प्रबंधक कृषि सेवाएँ ने  अपने सम्बोधन में किसानों को इफ़को के पानी में घुलनशील उर्वरकों ,जैव उर्वरक व वेस्ट डिकम्पोजर के प्रयोग उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक  समझाया ! उन्होंने कहा कि हम रासायनिक उर्वरकों को कम करते हुए जैविक खादों के प्रयोग को बढाकर लागत भी कम करलेंगे और अधिक उत्पादन भी ले सकतें हैं ! इफको कुशीनगर के उपक्षेत्रप्रबन्धक राजकुमार ने कहा कि किसान भाई अपने परम्परागत तरीकों को आगे बढ़ाते हुए कृषि की नयी तकनीकी का प्रयोग कर अधिक लाभ कमा सकते हैं ! इफको क्रॉप   साइंस  के चन्द्रमोहन मोहन पाण्डेय  ने रासायनिक दवाओं के सम्बन्ध किसानों को समझाया और साथ ही कीटनाशक व खरपतवार नाशक दवाओं को सन्तुलित मात्रा  में प्रयोग करने का सलाह दिया ! अन्त में श्रीराम कुशवाहा ने सभी आगंतुकों का धन्यबाद ज्ञापित किया ! इस अवसर पर अभिषेक दूबे,  रामउल्लास कुशवाहा, आनन्द शुक्ला, सुरेन्द्र यादव , सुरेश मौर्या, रामहर्ष  कुशवाहा, रंगी  प्रसाद, प्रदीप  कुशवाहा, अजय पटेल , काशी कुशवाहा, राजाराम मिश्रा , रामजी साहनी, अर्जुन सिंह  सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे  !

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा