जिलाधिकारी लखनऊ कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के लोग

 


लखनऊ , राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के लोग भारी संख्या में लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।अचानक पहुंचे अन्नदाता यूनियन  के नेता कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट, दिल्ली पुलिस के सम्मान में सन्मान चिन्ह, सम्मान पत्र, सूखे मेवे काजू, बादाम, छुहारा, किसमिस, खजूर, मखाना, मूंगफली, गुड़ एवं तिल लड्डू, चीनी के बतासे, लखनऊ की प्रसिद्ध रेवड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यूनियन के लोगों को पुलिस नहीं समझ पाई कि किस लिए आए हैं और थोड़ी देर पुलिस और अन्नदाता के बीच हो गई हाय हाय, कृषि कानून को लेकर लंबे समय से धरना दे रहे किसानों के बीच अराजक तत्वों द्वारा की गई लाल किले पर हरकत को लेकर राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन ने अराजकतावादियों का किया विरोध दिल्ली पुलिस का किया सम्मान।

किसान आंदोलन की आड़ में लोकतंत्र के महापर्व 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर अराजकता फैलाने वाले और भीषण हिंसा को लेकर राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन में आक्रोश, वहीं दिल्ली पुलिस एवं सुरक्षा बलों पर हथियारों से किए गए घातक हमले को शांतिपूर्वक झेलते हुए दिल्ली पुलिस ने जिस असीम धैर्य एवं दूरदर्शिता का परिचय दिया उसके सम्मान में लखनऊ जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया सन्मान चिन्ह और सूखे मेवे।

यूनियन के अध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किले में जो कुछ भी घटित हुआ वह भारत विरोधियों के राष्ट्र के प्रति यंत्र का अन्यथा दिल्ली पुलिस एवं अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच में उनके इरादे कितने घातक थे यह लगातार साफ होता जा रहा है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा