प्रियंका गांधी की कारों का काफिला आपस में टकराया


लखनऊ, रामपुर जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की कारों का काफिला मुरादाबाद के पास आपस में टकरा गया, परन्तु हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे में दो कारें क्षतिग्रस्त हुईं। कुछ देर रुकने के बाद प्रियंका रामपुर के लिए रवाना हो गईं। 

      बताया गया कि प्रियंका गांधी की कार के वाइपर में पानी खतम हो जाने के चलते विंड स्क्रीन में कचरा फंसने से ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया था।बाद में चालक ने वाइपर में पानी डाला और कारों का काफिला आगे बढ़ गया। प्रियंका गांधी सुबह साढ़े 6 बजे दिल्ली से यूपी के रामपुर के लिए निकली थीं।

          नवरीत सिंह की गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान मृत्यु हो गई थी, जहां पुलिस की ओर से कहा गया कि नवरीत सिंह की मृत्यु ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे आ जाने से हुई वहीं उसके परिजनों का आरोप है कि नवरीत की मौत पुलिस की गोली से हुई। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने परिवारवालों के आरोपों को गंभीर बताते हुए जांच की मांग की है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा