सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का प्रचार 19से 24 मार्च तक

प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश मुख्यालय तथा समस्त जनपदों में प्रस्तावित कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं।

उक्त जानकारी देते हुये मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 19 से 24 मार्च, 2021 तक प्रदेश मुख्यालय तथा समस्त जनपदों में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। दिनांक 19 मार्च, 2021 को प्रदेश मुख्यालय पर 11.00 बजे से मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में प्रेस-वार्ता का आयोजन, चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई फिल्म का अवलोकन, गीत का विमोचन, प्रदेश स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन, प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम की प्रेस वार्ता का पूरे प्रदेश में सजीव प्रसारण होगा। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा