फिर से गड़ बड़ा रहा है देश का मौसम

देश भर में बने मौसमी सिस्टम जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर एक एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। उत्तरी गुजरात के ऊपर एक विपरीत चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। एक अन्य विपरीत चक्रवाती सिस्टम उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और इससे सटे दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र के ऊपर एक सर्कुलेशन दिखाई दे रहा है। केरल से दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र के बीच एक ट्रफ बन गई है।

 उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि आगामी 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इन भागों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और हिमपात का भी अनुमान है। उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी भागों में मध्यम से भारी बारिश जबकि उत्तरी अंडमान और निकोबार के द्वीपों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियाँ होंगी। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र के कुछ हिस्सों तथा कोंकण गोवा के कुछ भागों में लू का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा