विगत 04 वर्ष में प्रदेश में हुआ रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में गत् दिवस तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1288461 किसानों से कुल रूपये 11082.56 करोड़ रूपये मूल्य के 5611422.51 मी0टन गेहूँ की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है। अभी तक किसानों को रूपये 10019.57 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सदैव किसानों की हितैषी रही है और किसानों के हित में बराबर नये कार्य कर रही है।

कृषि मंत्री आज लोकभवन स्थित मीडिया सेन्टर में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 से अब तक मात्र 04 वर्ष के कार्यकाल में 4634828 किसानों से कुल रूपये 39037.01 करोड़ मूल्य के 218.86 लाख मी0टन गेहूँ की खरीद की गयी है, जबकि 2007-08 से 2016-17 के मध्य 10 वर्ष में मात्र रूपये 26469.35 करोड़ मूल्य के 221.07 लाख मी0टन गेहूँ की खरीद की गयी थी।
श्री शाही ने कहा कि इसी प्रकार वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 से अब तक 04 वर्ष के कार्यकाल में 3188529 किसानों से रूपये 37825.66 करोड़ रूपये मूल्य के 214.56 लाख मी0टन धान की खरीद की गयी है, जबकि 2007-08 से 2016-17 के मध्य 10 वर्षों में 1889362 किसानों से रूपये 28040.98 करोड़ मूल्य के 238.49 लाख मी0टन धान की खरीद की गयी। उन्होंने कहा कि विगत 04 वर्ष में प्रदेश में रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ है और खाद्यान्न उत्पादकता 22.71 कुतल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 30.84 कुंतल प्रति हेक्टेयर हो गयी है।
कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री, श्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यकाल में गन्ना किसानों का अब तक रूपये 137820.96 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि वर्ष 2012-2017 के मध्य मात्र रूपये 95215 करोड़ का ही भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 47.21 लाख बीमित किसानों के सापेक्ष 9.36 लाख प्रभावित किसानों को 1043.40 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा चुका है, जोकि वर्ष 2016-17 में क्षतिपूर्ति का भुगतान की गयी धनराशि रूपये 569.01 करोड़ रूपये से लगभग दोगुना अधिक है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा