प्रदेश में गत 24 घंटे में हुई 6.8 मि0मी0 वर्षा !


प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 6.8 मि0मी0 वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 4.5 मि0मी0 के सापेक्ष 151 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 137 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 58.7 के सापेक्ष 234 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में  सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 33 टीमें तैनाती की गयी है, 79 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 69 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

 विगत 24 घंटे में 4560 फूड पैकेट वितरित किये गये। अब तक कुल 9,501 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। गंगा नदी-कचला ब्रिज बदायूँ में, घाघरा नदी-तुर्तीपार बलिया में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 299 बाढ़ शरणालय तथा 372 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 08 अब तक कुल 37 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 4799 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 24,784 है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा