प्रदेश में 55.60 लाख मीट्रिक टन हुई गेहूँ खरीद

रबी खरीद वर्ष 2020-21 के तहत प्रदेश में स्थापित 5678 गेहूँ क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 5560316.66 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गयी है। इसके एवज में 1273586 किसानों को लाभान्वित करते हुए, उनके खातों में 9240.779 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। गेहूँ खरीद 22 जून, 2021 तक जारी रहेगी।

      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  26181.33 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद हुई है। गेहूँ खरीद केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए खरीद की जा रही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा