देश में 95 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा प्रदेश में अब तक 95 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है तथा 124 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कृषि कल्याण केन्द्रों के माध्यम से ‘सिंगल विण्डों सिस्टम’ द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, कृषि रक्षा रसायन तथा किसानों को परामर्श देने की व्यवस्था भी की गयी है।

कृषि विभाग से मिली विस्तृत सूचना के अनुसार वर्ष 2020-21 में 77 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 77 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 18 कृषि कल्याण केन्द्रों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुल 281 कृषि कल्याण केन्द्र विभिन्न जनपदों में निर्मित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि कल्याण केन्द्रांे की स्थापना का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तायुक्त बीज, कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इसके अतिरिक्त उन्हें इन केन्द्रों के माध्यम से आधुनिक खेती-किसानी के बारे में भी जानकारी प्रदान की जायेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा