कई क्षेत्रों में मानसूनी झमाझम

 सी॰एस॰ए॰ यूनिवर्सिटी मौसम विज्ञानी ने बताया बंगाल की खाड़ी में उत्तर पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश के कई राज्यों में मानसून समय से पहले पहुंच गया है। ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है तो वहीं अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत तक पहुंच चुका मानसून देश के उत्तरी इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके अगले दो दिनों में पूरे उत्तरी भारत में आने की संभावना है।

मौसम विभाग के प्रमुख डॉक्टर यस एन सुनील पाण्डेय के अनुसार उत्तर भारत में मानसून इस बार 15 दिन पहले पहुंच रहा है। मौसम विभाग की माने तो अनुकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज़िलों और कानपुर सहित १३ जून की रात या १४ जून को पहुँचने की उमीद है अगले 4-5 दिन में दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर पूरे देश में छाने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि इस साल पूरे देश में जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून से सामान्य बारिश की संभावना है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा