परमाणु क्षमता से लैस भारतीय पनडुब्बी लौटी रूस,

 

नई दिल्ली , परमाणु हमले में सक्षम भारत की इकलौती पनडुब्बी आईएनएस चक्र वापस रूस जा रही है। भारत ने इस पनडुब्बी को रूस से लीज पर लिया था जिसका एग्रीमेंट अब खत्म हो रहा है। इसकी जगह लेने वाली दूसरी पनडुब्बी को भारतीय नौसेना में शामिल होने में कम से कम 5 साल का समय लगने की संभावना है।

सिंगापुर के पास देखी गई पनडुब्बी चक्र
सोशल मीडया पर आईएनएस चक्र की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें यह रूसी नौसेना के एस्कॉर्ट के साथ नजर आ रही है। यह तस्वीरें सिंगापुर के पास की बताई जा रही हैं। पनडुब्बी आईएनएस चक्र पनडुब्बी को दस साल की लीज पर लिया गया था जो कि अगली जनवरी में समाप्त हो रही है। अब इसे पहले ही रूस भेजा जा रहा है , रूस में यहां पर इसे नष्ट किए जाने की संभावना है। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा