रबी 2020-21 में 71714.35 करोड़ के फसली ऋण का वितरण

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों को अब तक कुल 398949.23 करोड़ रूपये के फसली ऋण का वितरण सुनिश्चित कराया गया है।

कृषि विभाग से प्राप्त विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार रबी 2020-21 में रूपये 71714.35 करोड़ के फसली ऋण का वितरण कराया गया। खरीफ 2021 में रूपये 57442.55 करोड़ के फसली ऋण वितरण लक्ष्य के सापेक्ष जून, 2021 तक रूपये 10373.09 करोड के फसली ऋण का वितरण सुनिश्चित किया जा चुका है।
इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2019-20 में रूपये 107468.09 करोड़ के फसली ऋण का वितरण किया गया। वर्ष 2018-19 में रूपये 93,751 करोड़ के फसली ऋण का वितरण किया गया। वर्ष 2017-18 में रूपये 74852 करोड़ के फसली ऋण का वितरण किया गया था।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा