उत्तर प्रदेश में 71788.58 मी0टन/कि0ली0 कृषि रक्षा रसायनों का वितरण

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा प्रदेश में अब तक कुल 343.87 लाख मी0टन उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित किया गया है। इसी प्रकार किसानों की फसलों को कीटों एवं रोग आदि से बचाव हेतु कृषि रक्षा रसायनों का भी वितरण सुनिश्चित किया गया है। अब तक कुल 71788.58 मी0टन/कि0ली0 कृषि रक्षा रसायनों का वितरण कराया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की पैदावार में वृद्धि के साथ-साथ उनकी आय में भी बढ़ोतरी के मार्ग प्रशस्त करना है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 में कुल 108.91 लाख मी0टन (खरीफ में 49.89 लाख मी0टन एवं रबी में 59.02 लाख मी0टन) उर्वरको का वितरण कराया गया। खरीफ 2021 में 13.09 लाख मी0टन उर्वरक का वितरण सुनिश्चित किया गया है।
इसी प्रकार वर्ष 2019-20 में कुल 84.36 लाख मी0टन (खरीफ में 33.58 लाख मी0टन एवं रबी में 50.78 लाख मी0टन) उर्वरको का वितरण कराया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 73.26 लाख मी0टन (खरीफ में 28.06 लाख मी0टन एवं रबी में 45.20 लाख मी0टन) उर्वरकों का वितरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 70.00 लाख मी0टन (खरीफ में 26.96 लाख मी0टन एवं रबी में 43.04 लाख मी0टन) का वितरण किया गया।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 18452 मी0टन/कि0ली0 कृषि रक्षा रसायन का वितरण कराया गया। खरीफ 2021 में अब तक 3017.58 मी0टन/कि0ली0 का वितरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 15878 मी0टन/कि0ली0 तथा वर्ष 2018-19 में कुल 16650 मी0टन/कि0ली0 का वितरण किया गया। जबकि वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 17791 मी0टन/किली0 का वितरण किया गया था।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा