आठ राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त

नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल के कल संभावित विस्तार से एक दिन पूर्व आज आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी गई। इसमें केंद्रीय मंत्री मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

     इसके अलावा रमेश वैंस को झारखंड, मंगूभाई झगनभाई को मध्य प्रदेश, बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा एवं सत्यदेव नारायण को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

उधर केंद्रीय सामाजिक और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई जिससे साफ है कि मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा और भी मंत्री बनाएं जा सकतें हैं, इनमें रमेश सिंह का नाम पहले से ही चल रहा है। आज नए राज्यपालों की नियुक्ति से केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की हलचल और तेज हो गई है । इस बीच 8 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति का पत्र राष्ट्रपति की ओर से जारी कर दिया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा