364557 पशुओं का हुआ टीकाकरण

 
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त  ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 8.0 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 10.2 मि0मी0 के सापेक्ष 78 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 481.5 मि0मी0 औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 483.2 मि0मी0 के सापेक्ष 100 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 57 टीमें तैनाती की गयी है, 2837 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 614 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 28977 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

 अब तक कुल 29455 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 208632 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 1001 बाढ़ शरणालय तथा 1256 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 188 अब तक कुल 721 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 61096 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 3,64,557 है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा