भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत में दो गुटों में भिड़ंत चले ईट पत्थर

कुशीनगर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के नगर में स्वागत के दौरान शनिवार को पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत के बाद पार्टी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। दोनों तरफ से हाथापाई के बाद ईंट पत्थर भी चला। जिसमें एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने स्थिति को संभाला। दोपहर बाद अभय प्रताप राव ने पुलिस को तहरीर देकर विधायक के समर्थकों पर विवाद कराने का आरोप लगाया है।

दोपहर एक बजे नगर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बैठक चल रही थी। बैठक संपन्न होने के बाद नगर के हरिटोला वार्ड में पार्टी नेता अभय प्रताप राव के आवास पर कैबिनेट मंत्री राजभर का भाजपा कार्यकर्ताआें ने स्वागत किया। कुछ ही देर बाद कप्तानगंज तिराहे पर जब प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का काफिला पहुंचा तो भाजपा कार्यकताआें ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। काफिला आगे बढ़ा तो सड़क के किनारे अपने आवास पर दर्जनों समर्थकों के साथ अभय प्रताप राव ने भी उनका स्वागत किया। तभी कुछ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसे लेकर दो पक्ष आमने सामने आए गए और कहासुनी होने लगी। इस बीच प्रदेश उपाध्यक्ष का काफिला वहां से आगे निकल गया। उनके जाने के बाद बड़ी संख्या में लामबंद हुए कार्यकर्ता अभय राव के आवास के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। राव के समर्थक भी सड़क पर आ गए और दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। एकाएक माहौल गरम हो गया और हाथापाई शुरू हो गई। एक तरफ से ईंट पत्थर चलने लगा। जिसमें अखिल मालवीय नाम के कार्यकर्ता को हाथ व पैर में चोटें आईं। विरोध में अभय राव व उनके समर्थक हाइवे पर धरना देने लगे। इससे हाइवे का दोनो लेन जाम हो गया। जाम की सूचना पर एसडीएम प्रमोद तिवारी, सीओ पियुषकांत राय मौके पर पहुंच समझाने में लग गई। इस बीच हाटा, कसया व अहिरौली थाने की पुलिस भी आ गई। करीब 35 मिनट के प्रयास के बाद अफसर जाम समाप्त कराने में सफल रहे। दोपहर बाद कोतवाली पहुंचे अभय प्रताप राव ने तहरीर देकर विधायक पवन केडिया के समर्थकों पर विवाद करने का आरोप लगाया। उधर विधायक केडिया ने राव के ही कुछ समर्थकों पर नशे में होकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। सीओ पियूष कांत राय ने बताया कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा