दर्शनार्थियों से भरी नाव पलटी 6 डूबे

मिर्जापुर, थाना विन्ध्याचल अन्तर्गत अखाड़ा घाट पर रांची, झारखण्ड के ग्राम धुरहा निवासी राजेश तिवारी पुत्र भुवनेश्वर तिवारी उम्र करीब-35 वर्ष, जो अपने परिवार के साथ विन्ध्याचल दर्शन पूजन हेतु आये थे। नाव से गंगा नदी के दूसरे छोर से वापस आते समय अचानक नाव डूब गई, जिसमें राजेश तिवारी उपरोक्त सहित परिवार के 12 सदस्य सवार थे। जिनमें से 1-राजेश उम्र करीब-35 वर्ष, 2-विकास उम्र करीब-28 वर्ष, 3-दीपक उम्र करीब-27  वर्ष, 4-वाहन चालक(अज्ञात), 5-अल्का उम्र करीब-09 वर्ष, 6-रितिका उम्र करीब-07 वर्ष को बचा लिया गया है तथा नाव में सवार गुड़िया उम्र करीब-28 वर्ष, खुशबू उम्र करीब-30 वर्ष, अनीषा उम्र करीब-26 वर्ष, सत्यम उम्र करीब-05 वर्ष सहित एक बच्चा उम्र करीब 2½ वर्ष व एक बच्ची उम्र करीब-03 माह डूब गए है।

      क्षेत्राधिकारी नगर, थाना विन्ध्याचल पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद है। स्थानीय नाविको एवं गोताखोरो की मदद से डूबे हुए 06 लोगो की तलाश/खोजबीन की जा रही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा