उत्तराखंड के राज्यपाल का त्याग पत्र

उत्तराखंड की राज्यपाल  बेबी रानी मौर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इस्तीफा दिए जाने की पुष्टि की है, परंतु राष्ट्रपति भवन से अभी इस्तीफा मिलने, न मिलने या स्वीकार किए जाने के बारे में कोई विज्ञप्ति अभी जारी नहीं हुई है। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। बेनीरानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।

उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल  तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।

 उनका समाजिक  जीवन

- वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की महापौर। - वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा राम नाथ कोविंद जी के साथ कोषाध्यक्ष बतौर कार्य। - वर्ष 2001 में प्रदेश, सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य। - वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य।

सम्मान

- वर्ष 1996 में सामाजिक कार्यों के लिए समाज रत्न। - 1997 में उत्तर प्रदेश रत्न।

- 1998 नारी रत्न।

उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल

सुरजीत सिंह बरनाला- 09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003    

सुदर्शन अग्रवाल- 08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007

बनवारी लाल जोशी- 29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009

मार्गरेट अल्वा- 06 अगस्त 2009 - 14 मई 2012

अजीज कुरैशी-  15 मई 2012  -  08 जनवरी 2015

कृष्ण कांत पॉल- 08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018    

बेबी रानी मौर्य- 26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा