धान की बिक्री हेतु ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीद वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत आगामी एक अक्टूबर से 31 जनवरी, 2022 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं बुन्देलखण्ड में तथा एक नवम्बर से 28 फरवरी, 2022 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसानों से सीधे धान की खरीद की जायेगी। कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के तहत पारदर्शी धान खरीद की व्यवस्था के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल wwwf.cs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

      खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार किसानों का इस वर्ष धान खरीद के लिए ‘कृषक पंजीकरण‘ आधार नम्बर एवं आधार में अंकित मोबाइल नम्बर पर भेजे गये ओ0टी0पी को भरने के उपरांत होगा। इस वर्ष किसानों को धान के मूल्य का भुगतान उनके आधार से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा, इसलिए किसान अपने जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं, उसे आधार से लिंक कराना होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा