धर्मेंद्र प्रधान होंगे उत्तर प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी

उत्तर प्रदेश  समेत पांच राज्यों के भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त, धर्मेंद्र प्रधान को यूपी की कमान   देश में महज कुछ महीनों बाद पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने सभी राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जिनकी सूची आज सार्वजनिक कर दी गई है। आपको बताते चलें कि, इन सभी राज्यों में भाजपा के केंद्र में उत्तर प्रदेश है। क्योंकि यहां के चुनाव परिणाम न सिर्फ प्रदेश में बदलाव लाते हैं बल्कि इसका असर केंद्र सरकार में भी देखने को मिलता है। अब जब उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीनों का समय बचा है तो ऐसे में भाजपा ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी रणनीति बना ली है। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए देश के सबसे बड़े और अहम राज्य की जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान को दी गई है। ज्ञात हो धर्मेंद्र प्रधान के पास केंद्रीय शिक्षा मंत्री का भी दायित्व है 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा