प्रदेश में वर्तमान में 08 जनपदों में 445 गांव बाढ़ से प्रभावित है

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में शून्य मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 0.2 मि0मी0 के सापेक्ष शून्य प्रतिशत है। प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान प्रदेश में (01 जून, 2021 से 30 सितम्बर, 2021 तक) 748.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 790.2 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 01 अक्टूबर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल औसत वर्षा 87.9 मिमी0 जोकि सामानय वर्षा 30 मिमी0 का 293 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक कुल 836 मिमी0 औसतन वर्षा हुयी है जो अब तक कुल सामान्य वर्षा 820 मिमी0 का 102 प्रतिशत है। प्रदेश में वर्तमान में 08 जनपदों में 445 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 72 टीमें तैनाती की गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 1170 बाढ़ शरणालय स्थापित किये गये हैं। 1528 मेडिकल टीमें तथा 9038 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि खोज बचाव कार्य हेतु 459 मोटर बोट तथा 208 वाहन लगाये गये हैं। प्रदेश में 1258 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 2111 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2028 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1019441 है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 60789 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
     श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 372055 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 651430 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 315759.89 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 258839 ली0, ओ0आर0एस0 के 310634 पैकेट तथा क्लोरीन के 3260999 टेबलेट वितरित किया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा