26 अक्टूबर को लखनऊ में किसान महापंचायत

नई दिल्ली, संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया है कि 26 अक्टूबर को लखनऊ में किसान महापंचायत होगी और 18 अक्तूबर को देश भर में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आज प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की गई। किसानों से लखीमपुर के तिकुनिया में 12 अक्तूबर को बड़ी संख्या में पहुंचने का भी आहृवान किया गया है।

         संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी मांग की है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए तथा आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी हो।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा