असम हैंगिंग ब्रिज टूटने से 30 छात्र घायल.

असम में एक पुल के टूटने से दहशत मच गई। पुल के टुटने से करीब 30 छात्रों के घायल होने की खबर है। घटना असम के करीमगंज की है। यहां का हैंगिंग ब्रिज देखते ही देखते टूटकर गिरने लगा। जिस वक्त पुल टूटा उस वक्त ये सभी छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे। हैंगिंग ब्रिज असम की सिंगला नदी के ऊपर बना है। घटना कल सोमवार की है। जहां चेरागी विद्यापीठ हाई स्कूल के छात्र पढ़कर घर लौट रहे थे। उसी वक्त ये पुल टूट गया। इससे पुल चल रहे छात्र नदी में गिर गए। घटना में करीब 30 छात्र गिरफ्तार हुए हैं। सभी घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पुल तीन साल पहले बनाया गया था।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा