पूरे उत्तर प्रदेश में वर्षा की भविष्यवाणी।

लखनऊ,उत्तर प्रदेश के १९ जिलों में अगले 3 दिन बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी में पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों  को शामिल किया गया है।बरसेगा पानी, तो ठंड भी बढ़ेगी।

उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के चलते पूरे यूपी में शनिवार से मौसम में बदलाव रहेगा। तीन दिन रविवार, मंगलवार व बुधवार को पूर्वांचल, अवध क्षेत्रों में अलग अलग दिन बारिश  आसार हैं।

   आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान उठ रहा है। इससे यूपी के मौसम में बदलाव हो रहा है। बारिश से दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में तेजी गिरावट हो सकती है। ठंड और कोहरा बढ़ेगा।

यहां बारिश के आसार

पहले दिन- पूर्वांचल क्षेत्र (महाराजगंज, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, श्रावस्ती, वाराणसी)

दूसरे दिन - अवध क्षेत्र (बस्ती, अयोध्या लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और लखीमपुर खीरी)

तीसरे दिन-पश्चिमी क्षेत्र मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, बागपत और बिजनौर।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा