एक लाख डॉलर के फेर में फंस गए नेता जी

चंडीगढ़  कांग्रेस नेता अमेरिका से लाए एक लाख डॉलर आम आदमी पार्टी को देने मामले में खेहरा मोहाली कोर्ट में पेश सुखपाल खैहरा।

कांग्रेस नेता पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा की आज हुई मोहाली की कोर्ट में पेशी। ईडी ने उन्हें पूछताछ के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 18 से किया था गिरफ्तार।

पिता के मामले की पैरवी करते हुए खैहरा के बेटे महताब खैहरा ने कहा कि उनके पिता पर फॉरेन फंडिंग का है आरोप।

मेहताब ने अदालत को बताया कि उनके पिता सुखपाल खैहरा अरविंद केजरीवाल के कहने पर अमेरिका गए थे।

केजरीवाल के कहने पर अमेरिका से लाए एक लाख डॉलर उन्होंने पार्टी फंड में जमा कराए हैं उनके पास इसका सबूत है।

सुखपाल खैहरा के फाजिल्का ड्रग रैकेट से तार जुड़ने की बात भी जाँच में आई है।

सुखपाल खैहरा के खिलाफ 2017 में चुनाव से पहले अमेरिका से पार्टी फंड के लिए 1.19 लाख डॉलर जुटाने का भी आरोप है। खैहरा इसका हिसाब नहीं दे सके थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा