आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर 342 एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 58,81,202 प्रचार सामग्री हटायी गयी है, जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 44,03,431 एवं निजी स्थानों से 14,77,771 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 3,19,051 पोस्टर के 19,86,200 बैनर के 13,91,652 तथा 7,06,528 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 1,44,210 पोस्टर के 6,58,445 बैनर के 4,16,209 तथा 2,58,907 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

       मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अब तक 7,22,287 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 359 लाइसेन्स जब्त किये गये तथा 971 लाइसेन्स को निरस्त किया गया है। इसी प्रकार सी0आर0पी0सी0 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 24,96,090 लोगों को पाबन्द किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 342 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है, जिसमें से आज विभिन्न धाराओं में 33 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 5576 शस्त्र, 5832 कारतूस, 214 विस्फोटक एवं 138 बम बरामद किये गये। पुलिस विभाग द्वारा रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 94 फैक्ट्रियों को सीज किया गया।
       मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक
12.66 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 5,89,769 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक लगभग 14.98 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद किया गया है, जिसमें से 3.58 करोड़ रुपये से अधिक का कैश आज बरामद किया गया है। इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 24.59 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य का 6725 कि0ग्रा0 ड्रग्स जब्त किया गया है, जिसमें से
1.40 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 19.71 किग्रा0 ड्रग्स आज जब्त किया गया। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा अब तक 69.66 लाख रुपये मूल्य की 42.922 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं भी बरामद की गयी हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा