भीषण ठंड,वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश में  25, 26, 27, 28, 29 व 30 जनवरी को लेकर रेड अलर्ट जारी। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत

उत्तर भारत के तापमान में होगी भारी गिरावट।न्यूनतम तामपान 3℃ तक पहुँचने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, घर में रहें सुरक्षित रहें। मौसम विभाग, लखनऊ की चेतावनी, प्रदेश के कई ज़िलों में अति शीत लहर (सिवीयर कोल्ड डे)-शीत लहर 48 घंटे चल सकती है। फिर बारिश के आसार।

अधिक प्रभावित ज़िले- 

लखनऊ, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ,  बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, लखीमपुरखीरी, उन्नाव, रायबरेली, इटावा, औरैया, कानपुर देहात-नगर, झांसी, जालौन ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बाराबंकी, अयोध्या, सुलतानपुर, बहराइच, श्रावास्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, अमेठी, हापुड़ आदि जिले आ सकते है भीषण ठंड की चपेट में।

राजधानी लखनऊ में लगातार गिरता तापमान आम लोगों के लिए मुश्किलों को बढ़ाने वाला साबित हो रहा है। आज सुबह ही बारिश और बदली के कारण लोग घर से नहीं निकले। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम, एनबीआरआई, बेगम हजरतमहल पार्क, रीवर फ्रंट व्यू, जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क, गोमतीनगर, इंदिरा नगर, मड़ियांव, अलीगंज, अमीनाबाद, चौक आदि स्थानों पर सुबह टहलने वाले नहीं नजर आए। पूर्वाह्न 11 बजे तक सन्नाटा रहा। लोग घरों में ही दुबके हैं। जरूरी कार्यों के लिए लोग बाहर निकल रहे हैं। सुबह कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को कम किया।अभी दो दिन बादल-बारिश के आसार हैं। परसों सोमवार को कम बारिश हो सकती है, मगर बादलों की आवाजाही रहेगी। बुधवार से मौसम साफ हो सकता है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा