लखनऊ में कोरोना ने बढ़ाई रफ्तार

राजधानी लखनऊ  में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। आज शुक्रवार को 577 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा कोरोना का कहर अलीगंज में बरपा है। यहां 118 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। चिनहट में 80 लोग वायरस की जद में हैं। करीब साढ़े सात माह बाद इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। इसमें 354 पुरुष और 223 महिलाएं शामिल हैं। 20 से 25 संक्रमितों की उम्र 18 साल से कम की है। 18 मरीज ठीक हुए हैं।लखनऊ में सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातारबढ़ रहा है। 1718 सक्रिय मरीज हैं। शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी वायरस बढ़ रहा है। सरोजनीनगर में 69 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। गोसाईंगंज में सात लोग पॉजिटिव हैं। काकोरी में चार लोग संक्रमित मिले हैं। मोहनलालगंज, मलिहाबाद में दो-दो लोग पॉजिटिव हैं।इंदिरानगर में 51 लोग संक्रमित मिले हैं। सिलवर जुबली के आस-पास के लोगों में 41 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। आलमबाग क्षेत्र में 39 लोग बीमारी की जद में आ गए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रोजाना 15 से 17 हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। सर्दी-जुकाम व बुखार जैसे लक्षण नजर आने पर जांच कराएं। लक्षण नजर आने पर खुद को आईसोलेट करें। इससे काफी हद तक संक्रमण को रोक सकते हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा