चुनाव खर्च सीमा में भारी वृद्धि

नयी दिल्ली, चुनाव आयोग ने चुनाव में खर्च की अधिकतम सीमा बढ़ा दिया है।संसदीय, और विधानसभा दोनों के चुनाव में अधिकतम खर्च की सीमा बढ़ा दी गई है। विधानसभा चुनाव में खर्च सीमा 40 लाख रुपए कर दी गई है। जहां अधिकतम खर्च सीमा 28 लाख रुपए थी उसे बढ़ा कर 40 लाख रुपए कर दी गई है और जिस राज्य में  विधानसभा चुनाव की अधिकतम खर्च सीमा 20 लाख थी उसे बढ़ा कर 28 लाख कर दिया गया। लोकसभा चुनावों में भी खर्च की सीमा को बढ़ाया दिया गया है।

जिन राज्यों में लोकसभा चुनाव में अधिकतम खर्च सीमा 70 लाख थी उसे बढ़ा कर 95 लाख कर दिया गया है और जिस राज्य में चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 54 लाख रुपए थी उसे बढ़ाकर 75 लाख रुपए कर दिया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा