प्रत्याशी सुविधा वेब पोर्टल suvidha.eci.gov.in के माध्यम से करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, शान्तिपूर्ण एवं कोविड सुरक्षित मतदान के लिये चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। उ0प्र0 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए तृृतीय चरण के मतदान हेतु 25 जनवरी, 2022 (मंगलवार) को अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की जायेगी। इसके साथ ही तीसरे चरण के 16 जिलों में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा की 59 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जायेगी। तीसरे चरण की 59 विधान सभा सीटों में15 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गत 05 जनवरी, 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार तीसरे चरण में कुल 2,15,75,430 (दो करोड़ पन्द्रह लाख पचहत्तर हजार चार सौ तीस) मतदाता हैं। इसमें 1,16,12,010 पुरूष मतदाता, 99,62,324 महिला मतदाता तथा 1,096 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय प्रातः 07ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण के नामांकन की अन्तिम तिथि 01 फरवरी, 2022 (मंगलवार) है। नामांकन की जॉच 02 फरवरी, 2022 (बुधवार) को की जायेगी तथा 04 फरवरी, 2022 (शुक्रवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी 2022 (रविवार) को सम्पन्न होगा तथा 10 मार्च, 2022 को मतगणना होगी।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को तीसरे चरण की जिन 59 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी, इसमें (78) हाथरस (अ0जा0), (79) सादाबाद़, (80) सिकन्दराराऊ, (95) टुण्डला (अ0जा0), (96) जसराना, (97) फिरोजाबाद, (98) शिकोहाबाद, (99) सिरसागंज, (100) कासगंज, (101) अमॉपुर, (102) पटियाली, (103) अलीगंज,  (104) एटा, (105) मारहरा, (106) जलेसर (अ0जा0), (107) मैनपुरी, (108) भोगांव, (109) किशनी (अ0जा0), (110) करहल, (192) कायमगंज (अ0जा0), (193) अमृतपुर, (194) फर्रूखाबाद, (195) भोजपुर, (196) छिबरामऊ, (197) तिर्वा, (198) कन्नौज (अ0जा0), (199) जसवन्तनगर, (200) इटावा, (201) भरथना (अ0जा0), (202) बिधूना, (203) दिबियापुर, (204) औरैया (अ0जा0), (205) रसूलाबाद (अ0जा0), (206) अकबरपुर-रनिया, (207) सिकन्दरा, (208) भोगनीपुर, (209) बिल्हौर (अ0जा0), (210) बिठूर, (211) कल्याणपुर, (212) गोविन्दनगर, (213) सीसामऊ, (214) आर्यनगर, (215) किदवई नगर, (216) कानपुर कैण्ट, (217) महाराजपुर, (218) घाटमपुर (अ0जा0), (219) माधौगढ़, (220) कालपी, (221) उरई (अ0जा0), (222) बबीना, (223) झांसी नगर, (224) मऊरानीपुर (अ0जा0), (225) गरौठा, (226) ललितपुर, (227) महरौनी (अ0जा0), (228) हमीरपुर, (229) राठ (अ0जा0), (230) महोबा एवं (231) चरखारी विधान सभा सीट शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी सुविधा वेब पोर्टल suvidha.eci.gov.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की कॉपी रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी के दृृष्टिगत नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जायेगी।करें 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा