नयी सरकार में इनकी चमक सकती है तकदीर

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नयी सरकार के गठन और शपथ-ग्रहण की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए दिल्ली और लखनऊ दोनों जगह बैठकों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के वरिष्ठ नेता बैठक में भाग लेने के लिए जहां दिल्ली बुलाये गये है वहीं लखनऊ में आज  मुख्यमंत्री आवास पर भी  बैठकों का दौर शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर  अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से शपथ ग्रहण व उससे संबंधी तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में अन्य आला अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में

मुख्य सचिव भी शामिल हुए।

इस बीच नयी सरकार में दो नए उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना है। क्योंकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस बार चुनाव हार गए हैं जबकि दूसरे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी चुनाव लड़े ही नहीं थे।

दिल्ली में होने वाली बैठक में दोनों नाम फ़ाइनल होने की उम्मीद है जिसमें मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह का नाम भी चर्चा मे है।

नौकरी छोड़कर भाजपा से चुनाव जीतने वाले एक अफसर के नाम की भी चर्चा मे है।  उप मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव जीतने वाले एक पूर्व राज्यपाल के नाम की भी चर्चा चल रही है। 

बाकी चुनाव जीतने वाले 17 पूर्व मंत्रियों की भागीदारी भी नयी सरकार में हो सकती है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा