कोरोना युद्ध में उत्तर प्रदेश प्रथम

 
करोना युद्ध में उतर प्रदेश प्रथम लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में टीकाकरण बूथ, 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण और 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज़ की सुविधा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने मजबूती से लड़ा है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। सर्वाधिक टेस्ट, वैक्सीन देने वाला राज्य वर्तमान में उतर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अब तक 29 करोड़ 54 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी हैं। 15-17 आयु वर्ग के युवाओं के वैक्सीन कैंपेन में अब तक हम प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख 22 हज़ार से अधिक युवाओं को वैक्सीन की डोज़ दे चुके हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा