आने वाले 24 घंटा तेज चक्रवात में बदलेगा - इन राज्यों अलर्ट

आने वाले  24 घंटा   तेज चक्रवात में बदलेगा 'असानी': ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी; बिहार-झारखंड में भी अलर्ट , साल के पहले चक्रवाती तूफान असानी के अगले 24 घंटों में और तेज होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि यह तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। यह विशाखापत्तनम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 970 किमी और 1,020 किमी की दूरी पर है। वहीं, पुरी से दक्षिण पूर्व दिशा में है। 

इस साइक्लोन ने शनिवार को अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में एंट्री की, जिसके बाद मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और बंगाल में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मई को ओडिशा के पुरी-गंजाम के समुद्री तटों से तूफान टकरा सकता है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा