और अब फोकस ब्रृज क्षेत्र पर

दिल्ली दौरे पर पहुंचे CM योगी ने की, यूपी के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ मैराथन बैठकें...

● CM योगी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी से की मुलाकात।

●केंद्रीय मंत्रियों से CM योगी ने की बृज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास  को लेकर बैठक 

● श्री  योगी की  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से ब्रज चौरासी कोस परियोजना,ब्रज तीर्थ पथ परियोजना (52 कि.मी), गोवर्धन कनेक्ट परियोजना (72 कि.मी) को लेकर हुई विस्तृत चर्चा।

●रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से श्री  योगी ने मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग के सम्बंध में व मथुरा-वृंदावन रेल लाइन पर लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम (LRTS) के निर्माण और मथुरा जंक्शन पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर निर्माण पर की चर्चा।

●उन्होंने  ने केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से वृंदावन- मथुरा - गोकुल को जोड़ते हुए यमुना नदी पर जलमार्ग को विकसित किये जाने को लेकर की चर्चा।

●और श्री  योगी ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी से बृज क्षेत्र में पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरों के पुनरुद्धार व पुनर्प्रतिष्ठा करने के सम्बंध में की विस्तार से चर्चा



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्राह्मण वंशावली

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा