राष्ट्रपति चुनाव: मुकाबला द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच

 
राष्ट्रपति चुनाव: मुकाबला द्रौपदी मुर्मू  देश के राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला एन डी ए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच होगा। ज्ञातव्य है कि एन डी ए ने सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू को विपक्षी दलों ने सर्वसम्मति से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया है। इस बीच एन डी ए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने  रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से इस बार होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है. मुर्मू का नाम पहली बार सामने नहीं आया है, बल्कि साल 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में भी झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल यानी कि द्रौपदी मुर्मू के नाम की चर्चा जोरों पर थी. लेकिन उस दौरान रामनाथ कोविंद के नाम पर मुहर लगी और उन्हें ही राष्ट्रपति चुना गया.
अब बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में करीब 20 नामों पर चर्चा के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम पर रायशुमारी बन गई. ऐसे में अगर चुनाव में सफलता मिली तो किसी समय एक क्लर्क के पद पर काम कर चुकीं आदिवासी महिला मुर्मू पहली बार रायसीना हिल की सीढ़ियां चढ़ेंगी। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मिर्च की फसल में पत्ती मरोड़ रोग व निदान

ब्राह्मण वंशावली

ब्रिटिश काल में भारत में किसानों की दशा